Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
दूसरे टी-20 में अक्षर पटेल का खेलना मुश्किल: Sports / खेल Chhattisgarh - Raipur
आज कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका, रायपुर में पहली बार खेलेगा न्यूजीलैंड
23 Jan 2026, 10:51 AM
Portal : Jyotishi Brahmin Reporter : Pawan Kumar
Raipur भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा और मैच 7:00 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया पहले वनडे में जीत के साथ सीरीज में 1-0 से आगे है।

पहले मैच में चोटिल हुए स्पिन-ऑलराउंडर अक्षर पटेल का आज का मुकाबला खेलना मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में भारतीय टीम की प्लेइंग-XI में बदलाव तय है। अगर टीम मैनेजमेंट पिच को ध्यान में रखता है, तो चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। रायपुर की पिच पर गेंद पुरानी होने के साथ स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है।

टीम इंडिया ने 53% मैच जीते
भारतीय टीम हेड टु हेड रिकॉर्ड में न्यूजीलैंड से आगे है। टीम ने 48% मैच जीते हैं, जबकि 53% मैच गंवाए हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 28 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से 15 मैच भारतीय टीम ने जीते, जबकि कीवियों ने 10 जीते हैं। 2 मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका और 1 मैच टाई रहा। होम वैन्यूज पर भारतीय टीम की जीत का प्रतिशत ज्यादा है। टीम ने घर में 66% मैच जीते हैं। टीम ने 12 में से 8 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 4 में उसे हार झेलनी पड़ी है।