Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
सोना ₹4300 बढ़कर ₹1.55 लाख के ऑल टाइम हाई पर: Business & Corporate / व्यापार व कॉरपोरेट Delhi - Delhi
23 दिन में ₹22 हजार महंगा हुआ; चांदी आज ₹19,249 बढ़कर 3.19 लाख/किलो हुई
23 Jan 2026, 11:47 AM
Portal : Jyotishi Brahmin Reporter : Pawan Kumar
Delhi सोने के दाम आज यानी 23 जनवरी को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना 4,300 रुपए बढ़कर 1,55,428 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।इससे पहले ये 1,51,128 रुपए पर था।

वहीं, 1 किलो चांदी 19,249 रुपए बढ़कर 3,18,960 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को ये 2,99,711 रुपए पर थी। इस साल सिर्फ 23 दिनों में सोना 22,233 रुपए और चांदी 88,540 रुपए महंगी हो चुकी है।