Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
बॉर्डर-2 में बेटे को देख भावुक हुए सुनील शेट्टी: Entertainment / मनोरंजन Maharashtra - Mumbai
इंस्टाग्राम पर इमोशनल नोट लिखा, कहा- तुम्हें वर्दी में देख पुरानी यादें ताजा हो गईं
23 Jan 2026, 11:54 AM
Portal : Jyotishi Brahmin Reporter : Pawan Kumar
Mumbai सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर-2 आज रिलीज हो गई है। फिल्म के पहले पार्ट में सुनील शेट्टी ने काम किया था। फिल्म के सेकंड पार्ट में उनके बेटे अहान शेट्टी नजर आ रहे हैं।

फिल्म में बेटे अहान को देखकर सुनील शेट्टी भावुक हो गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बॉर्डर और बॉर्डर-2 का फुटेज शेयर करते हुए लंबा नोट लिखा है।

एक्टर ने लिखा- 'आज बॉर्डर 2 आज रिलीज हो रही है। मेरे बेटे, आज मैं तुम्हें बताना चाहता हूं कि मेरे लिए बॉर्डर एक फिल्म नहीं थी, जिसमें मैंने काम किया। ये एक जिम्मेदारी बन गई थी, जो मैंने शूटिंग खत्म होने के बाद तक निभाया। सालों बाद, तुम्हें वर्दी पहने देखना एक तरह से पुरानी यादों को ताजा कर देता है। यह पुरानी यादों की नहीं, बल्कि अनुशासन, बलिदान, मौन और साहस की याद दिलाता है।